29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार करने को मजबूर हैं यहां स्कूली छात्र, VIDEO

-जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे छात्र-दो दिन से जारी बारिश से उफान पर आया नाला-स्टॉप डेम पर सीढ़ी लगाकर नाला पार कर रहे छात्र-सामने आया बच्चों के जोखिम का वीडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jul 2023, 4:04 PM IST

School Students Risk

जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार करने को मजबूर हैं यहां स्कूली छात्र, VIDEO

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले घोड़ाडोंगरी ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोपना के शांतिपुर में स्कूली छात्र जान जोखिम में डालकर नाले को पार करने को मजबूर हैं।लेकिन, अब तक प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं गया।


बताया जा रहा है कि, ग्राम कटंगी और बर्री के लगभग 2 दर्जन स्कूली छात्र शांतिपुर के स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं। पिछले 2 दिनों से हो रही जोरदार बारिश के चलते पुलिया पर पानी होने की वजह से छात्रों को छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा था। जिसके चलते छात्रों को बीच में पड़ने वाले नाले को स्टॉप डेम की सहायता से पार कराया गया। स्टॉप डेम पर सीढ़ी डाली गई और फिर उसके ऊपर पटिया रखकर छात्रों ने नाले को पार किया।

यह भी पढ़ें- जान पर भारी न पड़ जाए लापरवाही : यहां उफनती नदी पार करने से नहीं डर रहे लोग, VIDEO


जान जोखिम में डालकर देश का भविष्य बनेंगे ये बच्चे

सीढ़ी पर चलने के दौरान एक छोटी सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। अधिक बारिश होने की वजह से नाले में भी बाढ़ आ गई है। छात्र छात्रा जान का जोखिम डालकर नाले को पार कर रहे हैं। इस ओर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। बताया जा रहा है कि, ग्राम कटंगी में भी स्कूल है, लेकिन शांतिपुर में अच्छी पढ़ाई के चलते बच्चे इस स्कूल में पढ़ने आते हैं।

यह भी पढ़ें- स्कूल से लौटकर तालाब नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, कमलनाथ ने जताया दुख